Friday, December 7, 2018

शुरुआती कारोबार में बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्‍स में 120 अंक की बढ़त

गुरुवार को शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बाद सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन अच्‍छी रिकवरी देखने को मिली.शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स में 120 अंक की बढ़त दर्ज की गई और 35,436 पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 27 अंक की बढ़त के साथ 10,627 पर कारोबार कर रहा है. शेयर बाजार में तेजी की वजह रुपये में रिकवरी है. बता दें कि गुरुवार को सेंसेक्‍स  572 अंक टूटा था.

लगातार चार दिन बाजार की ऐसी रही चाल

शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 572 अंक टूटकर 35312 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 181 अंक लुढ़क कर 10601 के स्‍तर पर आ गया. इससे पहले बुधवार को भी सेंसेक्स करीब 250 अंक टूटकर 35,884 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 85 अंक लुढ़ककर 10,784 पर रहा.

भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन भी ठीक नहीं रहा था और सेंसेक्‍स 107 अंक गिरकर 36,134 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी भी लुढ़ककर 10869 पर आ गया. वहीं सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा. सोमवार को सेंसेक्स 47 अंक की मामूली बढ़त के साथ 36,241 अंक पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7 अंक की बढ़त के साथ 10,883.75 अंक पर बंद हुआ था.

रुपये में बढ़त

रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है. डॉलर के मुकाबले रुपया आज 34 पैसे की बढ़त के साथ 70.56 के स्तर पर खुला है. हालांकि रुपये में गुरुवार को कमजोरी देखने को मिली थी.डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे कमजोर होकर 70.90 के स्तर पर बंद हुआ था.

एचसीएल का सॉफ्टवेयर सर्विस बिजनेस जुलाई-सितंबर तिमाही में 21% इजाफे के साथ 8,711 रुपये रहा. उधर, आईबीएम की सॉफ्टवेयर बिक्री में पिछले कुछ महीनों में गिरावट आई. इससे कंपनी की तिमाही आय पर भी फर्क पड़ा है. आईबीएम भी अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट को 34 अरब डॉलर में खरीद रही है. इसमें रेड हैट का कर्ज भी शामिल है. डील पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है.

सलमान खान को अपना सपोर्ट लेते हुए देखकर श्रीसंत भावुक हो जाते हैं. वे रोने लगते हैं और सलमान खान को शुक्रिया अदा करते हैं. प्रोमो देखकर अंदाजा लगता है कि शुक्रवार का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है.

दूसरी तरफ, शुक्रवार को बिग बॉस कैप्टन होने के नाते सुरभि को अधिकार देंगे कि वे किन्हीं 3 सदस्यों को कालकोठरी के पात्रों के रुप में चुनें. सुरभि अपना फैसला सुनाते हुए श्रीसंत का नाम देती हैं. इसके बाद श्रीसंत गुस्सा हो जाते हैं और वॉशरूम में खुद को बंद कर लेते हैं. 

No comments:

Post a Comment