कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपने आक्रामक भाषण में उन्होंने राफेल और सीबीआई को केंद्र में रख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर सवाल उठाए. गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की भी बात की और कहा कि उन्हें राफेल डील की जानकारी तक नहीं दी गई.
राहुल ने कहा, 'मैं कल पर्रिकर जी से मिला था. पर्रिकर जी ने स्वयं कहा था कि डील बदलते समय प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान के डिफेंस मिनिस्टर से नहीं पूछा था.' उन्होंने कहा, 'राफेल पर हमने 3-4 सवाल पूछे...कभी यूं देखा, कभी इधर देखा, कभी उधर देखा, कभी यहां देखे, आंख में आंख नहीं मिला पाए चौकीदार.'
राहुल गांधी ने कहा कि 'एक तरफ पर्रिकर जी कैबिनेट में कहते हैं कि मेरे पास राफेल हवाई जहाज की फाइल पड़ी है, मुझे गोवा से कोई नहीं हटा सकता. उनका मंत्री जर्नलिस्ट से टेलीफोन पर बात करता है. मोदी जी पर्रिकर को खुश करने की कोशिश करते हैं.'
कांग्रेस अध्यक्ष ने सीबीआई के मुद्दे पर कहा, 'सीबीआई उठती है कि मैं जांच करूंगी. मोदी जी अमित शाह से कहते हैं इसको चुप कराओ, डेढ़ बजे रात को निकालो इसको. एयरफोर्स से आवाज आ रही है कि हमारे साहब ने लोगों को बाइपास किया. ब्यूरोक्रेट्स कह रहे हैं मोदी ने अनिल अंबानी को दिया, हिंदुस्तान के 30 हजार करोड़ चोरी किए.'
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि 'मोदी जी मैं समझ रहा हूं कि रात को आपको नींद नहीं आ रही है. मैं जानता हूं जब सोते हैं रात को तो आपको अनिल अंबानी की फोटो दिखती है, राफेल हवाई जहाज की फोटो दिखाई दे रही है, हिंदुस्तान की वायु सेना के शहीदों की फोटो दिखाई दे रही है.'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि साढ़े चार पहले मोदी जी ने कहा कि देश से कांग्रेस को खत्म कर दूंगा. कहते थे, मुझे पीएम नहीं बनना चौकीदार बनना है. हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था. क्या युवाओं को रोजगार मिला? युवाओं को रोजगार नहीं दिया.. लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति ने बताया कि मोदी ने उनसे कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी डील का कॉन्ट्रेक्ट चाहिए तो अनिल अंबानी को कॉन्ट्रेक्ट देना ही पड़ेगा. एचएएल का कॉन्ट्रेक्ट छीन लिया.
राहुल ने आगे कहा, '56 इंच की छाती वाले पीएम लोकसभा में डेढ़ घंटे के भाषण में राफेल के सावलों का जवाब नहीं दिया.. आंख में आंख नहीं मिला पाया चौकीदार. प्रेस पर दबाव है.. सच्चाई को बदला नहीं जा सकता.. धीरे धीरे राफेल की सच्चाई जनता के सामने आ रही है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुंरत बाद सीबीआई निदेशक को हटा दिया जाता है. रक्षा मंत्री राफेल का दाम नहीं बता सकतीं लेकिन रिलायंस और दसॉल्ट अपने वार्षिक रिपोर्ट में राफेल का दाम लिखते हैं.'
उन्होंने कहा, जल्द राफेल मामले में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.. क्योंकि ये जानकारी सरकार के अंदर से आ रही है. मोदी ने प्रक्रिया तोड़ी है.. बातचीत की धज्जियां उड़ा दीं, अनिल अंबानी की मदद करने के लिए. देश जानता है कि आप मेहुल चौकसी को मेहुल भाई, अनिल अंबानी को अनिल भाई बुलाते हैं. 15 उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया. किसान अपना कर्ज माफ करने की मांग कर रहे हैं लेकिन नरेंद्र मोदी को कुछ सुनाई नहीं देता. उन्होंने 15 लोगों का साढ़े तीन लाख करोड़ माफ किया, हमने दो दिन में किसानों का कर्ज माफ किया.
राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस सच्चाई की रक्षा करती है, वो झूठ की रक्षा करते हैं. देश में पैसे की कोई कमी नहीं है. किसानों से कहा जाता है कर्ज वापस दो, अनिल अंबानी से क्यों नहीं कहते? प्रेस वाले कहते हैं. कर्ज माफ किया तो आदत बिगड़ जाएगी. क्या माल्या, अंबानी, मेहुल की आदत नहीं बिगड़ी? आप उनकी आदत बिगाड़ेंगे तो हम किसानों की आदत बिगाड़ेंगे. अमीरों का कर्ज माफ होगा तो किसानों का कर्ज भी माफ होगा.
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा, 'कहते हैं पकौड़ा बनाओ. नाले के गैस से ढाबे पर खाना बनाने का जिक्र करते हैं! मोदी जी अपनेz सामने पाइप लगाओ. देखो गैस निकलती है या नहीं? जम्मू कश्मीर में आग लगा दी. हरियाणा में लड़वा दिया. 2014 में हम सबको जनता ने सबक सिखाया. अच्छा हुआ. कहा गया कि तुममें घमंड आ गया है. घमंड खत्म करो और लोगों से बात करो.
Wednesday, January 30, 2019
Tuesday, January 22, 2019
URI की लहर, दूसरे हफ्ते 150 करोड़ की ओर बढ़ रही है विक्की कौशल की मूवी
Uri Box Office collection आदित्य धर के निर्देशन में बनी आर्मी ड्रामा उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक का खुमार बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते भी उतरता नजर नहीं आ रहा है. मूवी मजबूती से आगे बढ़ रही है. 11वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. दूसरे वीकेंड के बाद इसे शानदार माना जा सकता है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है कि 11वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 6.80 करोड़ की कमाई की.
इस तरह विक्की कौशल, यामी गौतम, मोहित रैना और परेश रावल की भूमिकाओं से सजी फिल्म अब तक भारतीय बाजार में 115.87 करोड़ रुपये कमा चुकी है. उरी ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 7.70 करोड़, शनिवार को 13.35 करोड़, रविवार को 17.08 करोड़ और सोमवार को 6.80 करोड़ की कमाई की. ट्रेंड के आधार पर कह सकते हैं कि दूसरे हफ्ते में उरी की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूत है.
बताते चलें कि 11 जनवरी को रिलीज हुई उरी की पहले हफ्ते में कमाई 70.94 करोड़ है. दूसरे वीकेंड में कुल कमाई 37.96 करोड़ हुई. ये 2019 की पहली ब्लॉक बस्टर मूवी है. उधर, चौथे हफ्ते में भी रणवीर सिंह की एक्शन कॉमेडी ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन निकाल रही है. दिसंबर 2018 के आख़िरी हफ्ते में रिलीज हुई रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी मूवी ने पहले हफ्ते भारतीय बाजार में 150.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 61.62 करोड़, तीसरे हफ्ते में 20.06 करोड़ हुई. चौथे हफ्ते में सिम्बा ने शुक्रवार को 66 लाख, शनिवार को 1.22 करोड़, रविवार को 1.85 करोड़ और सोमवार को 58 करोड़ की कमाई की. ये फिल्म अब तक कुल 236.80 करोड़ (भारतीय बाजार में) कमा चुकी है.
मीटू पर रानी मुखर्जी के बयान का समर्थन करते हुए कंगना ने कहा, "यह देखकर दुख होता है कि महिला सशक्तिकरण के कारण एक महिला को तंग किया गया और उन्हें ट्रोल किया गया. शायद रानी खुद साफ- साफ बोलने में सक्षम नहीं थीं. लेकिन आप उनके लाइफ जीने के तरीके को देखते हैं तो पता चलेगा कि वह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं. जो कोई भी उन्हें जानता है वो रानी को कमजोर या डरपोक नहीं कहेगा."
मीटू मूवमेंट से जुड़े एक सवाल पर रानी मुखर्जी ने कहा था, "#MeToo के लिए महिलाओं को अंदर से ही सशक्त होने की जरूरत है. सेल्फ डिफेंस जरूरी हैं. लड़कियों को अफनी ताकत पर भरोसा रखना चाहिए. आखिर अपनी सुरक्षा का जिम्मा अपने हाथ में होता है." तब रानी के बयान को उनकी फिल्म के प्रमोशन से जोड़कर काफी आलोचना की गई थी.
टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और फिल्म है मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी. अंकिता जमकर फिल्म का प्रमोशन भी कर रही हैं. इसमें वो 'झलकारी बाई' का किरदार निभा रही हैं. ये फिक्म इसी हफ्ते 25 जनवरी को रिलीज होगी. कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई की मुख्य भूमिका में हैं. प्रमोशन के दौरान अंकिता ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के को लेकर बयान दिया.
जब अंकिता से पूछा गया कि क्या वो सुशांत के साथ काम करना चाहेंगी. एक्ट्रेस ने कहा, "एक एक्टर तौर पर मेरे पास कोई च्वॉइस नहीं है. अगर स्क्रीप्ट अच्छी है तो मैं उनके साथ जरूर काम करूंगी." अंकिता ने टीवी के बाद बॉलीवुड में काम करने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, ''मेरे लिए सिर्फ एक चीज बदली है वो है कैमरा. बाकी समय एक जैसा है."

Subscribe to:
Comments (Atom)