Tuesday, January 22, 2019

URI की लहर, दूसरे हफ्ते 150 करोड़ की ओर बढ़ रही है विक्की कौशल की मूवी

Uri Box Office collection आदित्य धर के निर्देशन में बनी आर्मी ड्रामा उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक का खुमार बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते भी उतरता नजर नहीं आ रहा है. मूवी मजबूती से आगे बढ़ रही है. 11वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. दूसरे वीकेंड के बाद इसे शानदार माना जा सकता है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है कि 11वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 6.80 करोड़ की कमाई की.

इस तरह विक्की कौशल, यामी गौतम, मोहित रैना और परेश रावल की भूमिकाओं से सजी फिल्म अब तक भारतीय बाजार में 115.87 करोड़ रुपये कमा चुकी है. उरी ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 7.70 करोड़, शनिवार को 13.35 करोड़, रविवार को 17.08 करोड़ और सोमवार को 6.80 करोड़ की कमाई की. ट्रेंड के आधार पर कह सकते हैं कि दूसरे हफ्ते में उरी की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूत है.

बताते चलें कि 11 जनवरी को रिलीज हुई उरी की पहले हफ्ते में कमाई 70.94 करोड़ है. दूसरे वीकेंड में कुल कमाई 37.96 करोड़ हुई. ये 2019 की पहली ब्लॉक बस्टर मूवी है. उधर, चौथे हफ्ते में भी रणवीर सिंह की एक्शन कॉमेडी ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन निकाल रही है. दिसंबर 2018 के आख़िरी हफ्ते में रिलीज हुई रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी मूवी ने पहले हफ्ते भारतीय बाजार में 150.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 61.62 करोड़, तीसरे हफ्ते में 20.06 करोड़ हुई. चौथे हफ्ते में सिम्बा ने शुक्रवार को 66 लाख, शनिवार को 1.22 करोड़, रविवार को 1.85 करोड़ और सोमवार को 58 करोड़ की कमाई की. ये फिल्म अब तक कुल 236.80 करोड़ (भारतीय बाजार में) कमा चुकी है.

मीटू पर रानी मुखर्जी के बयान का समर्थन करते हुए कंगना ने कहा, "यह देखकर दुख होता है कि महिला सशक्तिकरण के कारण एक महिला को तंग किया गया और उन्हें ट्रोल किया गया. शायद रानी खुद साफ- साफ बोलने में सक्षम नहीं थीं. लेकिन आप उनके लाइफ जीने के तरीके को देखते हैं तो पता चलेगा कि वह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं. जो कोई भी उन्हें जानता है वो रानी को कमजोर या डरपोक नहीं कहेगा."

मीटू मूवमेंट से जुड़े एक सवाल पर रानी मुखर्जी ने कहा था, "#MeToo के लिए महिलाओं को अंदर से ही सशक्त होने की जरूरत है. सेल्फ डिफेंस जरूरी हैं. लड़कियों को अफनी ताकत पर भरोसा रखना चाहिए. आखिर अपनी सुरक्षा का जिम्मा अपने हाथ में होता है." तब रानी के बयान को उनकी फिल्म के प्रमोशन से जोड़कर काफी आलोचना की गई थी.

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और फिल्म है मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी. अंकिता जमकर फिल्म का प्रमोशन भी कर रही हैं. इसमें वो 'झलकारी बाई' का किरदार निभा रही हैं. ये फिक्म इसी हफ्ते 25 जनवरी को रिलीज होगी. कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई की मुख्य भूमिका में हैं. प्रमोशन के दौरान अंकिता ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के को लेकर बयान दिया.

जब अंकिता से पूछा गया कि क्या वो सुशांत के साथ काम करना चाहेंगी. एक्ट्रेस ने कहा, "एक एक्टर तौर पर मेरे पास कोई च्वॉइस नहीं है. अगर स्क्रीप्ट अच्छी है तो मैं उनके साथ जरूर काम करूंगी." अंकिता ने टीवी के बाद बॉलीवुड में काम करने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, ''मेरे लिए सिर्फ एक चीज बदली है वो है कैमरा. बाकी समय एक जैसा है."

No comments:

Post a Comment